Bigg Boss OTT 2: बेबीका धुर्वे और अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) में जमकर हुयी लड़ाई, केवल ये थी वजह 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bigg Boss OTT 2 अपने चरम सीमा पर है। इस समय बिग बॉस में बहुत सी लड़ाइयां और रोचक घटनाएं देखने को मिल रही है। अभी हाल ही में बेबीका धुर्वे और अभिषेक मल्हान में लंच के टाइम एक छोटी सी बात के लिए लड़ाई हो गई। Bigg Boss OTT 2 के शुरुआत से ही आपने देखा होगा कि अभिषेक मल्हान और बेबीका धुर्वे में किसी न किसी बात के लिए लड़ाई होती रह रही है। दरअसल बात यह है कि अक्सर लंच का खाना बेबीका धुर्वे बनाती है। तो इस बार जब बेबीका धुर्वे खाना बनाने गई तो उन्होंने अभिषेक और जैद के लिए खाना बनाने से मना कर दिया। इसी बात के लिए दोनों में लड़ाई हो गई तो चलिए जानते हैं डिटेल में क्या-क्या हुआ था। 

लंच के टाइम हुई थी लड़ाई

Bigg Boss OTT 2 में लड़ाई का सिलसिला जारी है। एक बार फिर बेबीका धुर्वे और अभिषेक में लड़ाई हो गई। आप अच्छी तरीके से जानते हैं कि बेबीका शब्दों के बाण छोड़ने में सबसे आगे हैं। इसी तरह जब बेबीका लंच का खाना बनाने गई तो अभिषेक और जैद के लिए खाना बनाने से मना कर दिया। इस बात पर अभिषेक और जैद काफी नाराज हुए। और फिर दोनों बेबीका धुर्वे पर भड़क गए और कह दिया कि अब हम लोग केवल नाश्ता और डिनर करेंगे लंच का खाना नहीं खाएंगे। इसी बात को लेकर बेबीका धुर्वे  और अभिषेक मल्हान  में काफी समय तक बहस चलती रही। इस बार जैद ने भी अभिषेक का साथ दिया क्यूंकि बेबीका की लड़ाई जैद से भी हुयी थी। 

ये भी पढ़ें – पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट यह स्किल सीख लें, घर से नहीं मांगने पड़ेंगे पैसे, लाखों होगी हर महीने कमाई

अभिषेक ने बेबीका को इंग्लिश में बोलने को कहा 

जब बेबीका धुर्वे जैद को खरी खोटी सुना रही थी और कह रही थी कि जिया भी जैद का साथ दे रही है क्योंकि वह अपना हमेशा बॉडी दिखाता रहता है। इस तरीके से बेबीका बातों बातों में जैद पर निशाना साध रही थी। यह सुनकर अभिषेक गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि तुम इंग्लिश में बोलो ताकि जैद को भी समझ में आए फिर बेबीका इंग्लिश में बोलने लगती है। 

फिर उसके बाद बेबीका की बातें सुनकर जैद का बॉडी लैंग्वेज बदल जाता है और फिर वह बेबीका  को देखकर जमीन पर थूकते हैं और फिर बेबीका की ओर देखते हुए इसे साफ करते हैं।  इसके बाद बेबीका और ज्यादा भड़क जाती हैं। इस तरह से किचन एरिया में काफी समय तक बेबीका धुर्वे और अभिषेक मल्हान और जैद में बहस होती है। इस बीच इस झगड़े में कैप्टन जिया शंकर भी आ जाती है। फिर बेबीका डिमांड करती है कि बिग बॉस इस मामले पर अपनी दखलअंदाजी दे और जैद ने जो उनके साथ बेहेवियर किया है। उसके लिए उसे सजा मिले। 

इस वीक केवल 7 लोग नॉमिनेटेड है

इस वीक के नॉमिनेशन के बारे में बात करें तो इस हफ्ते अविनाश सचदेव और जिया शंकर को छोड़कर सभी लोग नॉमिनेटेड है। अभिषेक, फलक नाज, साइरस, ब्रोचा, बेबीका धुर्वे, जैद, मनीषा रानी और पूजा भट्ट ये सभी लोग नॉमिनेटेड है। अगर आप इस शो को देखना चाहते हैं तो Jio Cinema पर देख सकते हैं। Jio Cinema पर बिग बॉस शो को सोमवार से रविवार तक रात 9:00 बजे को टेलीकास्ट जाता है। इसे बिल्कुल फ्री में Jio Cinema पर देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें – इंस्टाग्राम में रील देखने से अच्छा है यह बिजनेस शुरू करके कमाएं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now