SDM Jyoti Maurya के चक्कर में, मनीष दुबे होंगे ससपेंड, सरकार को मिली नयी रिपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

SDM Jyoti Maurya और आलोक मौर्य का मामला दिन पर दिन गंभीर होता जा रहा है। इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं लेकिन अभी तक कोई भी परिणाम निकलकर नहीं आया है। अभी हाल ही में इस मामले को लेकर एक नई खबर आ रही है। डीजी होमगार्ड ने इस मामले से संबंधित रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश को सौंप दी है।जिसमें कई सारे खुलासे किए गए हैं। इन रिपोर्टों में मांग की गई है कि मनीष दुबे को पुलिस विभाग की छवि खराब करने के कारण उनको सस्पेंड कर देना चाहिए और कई सारे तथ्य मनीष दुबे के खिलाफ बताए गए हैं जिनसे लगता है कि मनीष दुबे सस्पेंड हो सकते हैं तो चलिए जानते हैं इस मामले को विस्तृत रूप में।

बरेली में कार्यरत एसडीएम ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेड मनीष दुबे के मामले में एक नई खबर निकल कर आ रही है। आलोक मौर्य के शिकायत के बाद डीजी होमगार्ड ने विभागीय जांच करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को एक रिपोर्ट साझा की है और उत्तर प्रदेश सरकार से गुजारिश की है कि मनीष दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए।

डीजी होमगार्ड ने रिपोर्ट में क्या कहा है ?

डीजी होमगार्ड की रिपोर्ट के बाद यह मामला पहले से अधिक गंभीर हो गया है क्योंकि मनीष दुबे पर खतरा मंडरा रहा है। डीजी होमगार्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एसडीएम ज्योति मौर्या के पति के हत्या के साजिश के आरोपों के विभाग द्वारा अच्छे से जांच होनी चाहिए। इसके पहले मनीष दुबे के खिलाफ एक महिला होमगार्ड ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। इन खबरों के आने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि मनीष दुबे बड़ी संकट में फंस गए हैं जिसके कारण उनकी नौकरी भी जा सकती है हालांकि अभी इस पर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई भी ऑफिशियल खबर नहीं आई है।

ये भी पढ़ें – SDM Jyoti Maurya विवाद में Khan Sir ने कर दी बड़ी बात, सभी लोगों को दिया ये सलाह

इन आरोपों में मनीष दुबे हो सकते हैं सस्पेंड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनीष दुबे गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे। लेकिन SDM Jyoti Maurya के विवाद के उत्पन्न होने के बाद मनीष दुबे को महोबा ट्रांसफर कर दिया गया। अब विभागीय जांच के बाद मनीष दुबे को पुलिस विभाग की छवि खराब करने के लिए जिम्मेदार पाया गया जिसके परिणाम स्वरूप उनको होमगार्ड कमांडेंट के पद से निलंबित करने की मांग की गई है।

आलोक मौर्य ने मनीष दुबे पर लगाए हैं गंभीर आरोप

आलोक मौर्य ने ज्योति और मनीष दुबे पर अपने ऊपर हत्या के साजिश के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। आलोक मौर्य ने कहा था कि ज्योति और मनीष दुबे के बीच अवैध सम्बन्ध है। आलोक ने आगे बताया कि जब उन्हें ज्योति पर संदेह हुआ तो उन्होंने ज्योति का पीछा किया और दोनों को एक होटल में रंगे हांथो पकड़ा। आलोक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट सबूत के तौर पर दिए थे। ये सबूत फॉरेंसिक जांच में सही पाए गए। इसके बाद मनीष दुबे और ज्योति के लिए कई मुश्किलें बढ़ गई।

ये भी पढ़ें – New Jyoti Maurya Case: पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, पुलिस कॉन्स्टेबल बनते ही पत्नी अपने पति से हुई दूर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now