One Government Portal for All work: देश और विश्व भर में दिन-प्रतिदिन तकनीकी विकास हो रहा है। इससे सभी लोगों के काम को और भी सुगम बनाने की प्रयास किया जा रहा है। आप देख रहे हैं कि देश में सभी कार्य धीरे-धीरे ऑनलाइन हो रहे हैं। इससे लोगों को काम करने में बहुत आसानी मिल रही है।
जैसे किसी कार्य को करने या करवाने के लिए लोगों को साइबर कैफे या सहज जन सेवा केंद्र में जाना पड़ता है। सरकार इसे देखते हुए लोगों के लिए कई कार्यों के लिए एक विशेष वेबसाइट विकसित की है। जिसमें सभी प्रकार के ऑनलाइन जरूरी कार्य आप अपने घर से आसानी से कर सकते हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी इस पोस्ट में विस्तार से पढ़ सकते हैं।
मैं आपको बताना चाहूंगा कि सरकार ने एक नयी वेबसाइट विकसित की है, जहां आपको सभी प्रकार की सेवाएं और सुविधाएं मिलेंगी। इससे लोगों को अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर कार्यों को करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले लोगों को अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर कार्य करने की आवश्यकता होती थी, लेकिन अब एक ही वेबसाइट पर विभिन्न कार्यों किया जा सकेगा।
इस वेबसाइट पर 13 हजार से अधिक सरकारी कार्यों को ऑनलाइन करने और विभिन्न जानकारी प्राप्त करने में कोई भी कठिनाई नहीं होगी। सरकार ने लोगों के लिए सरकारी कार्यों को और भी आसान बनाने के लिए ऑनलाइन सेवाओं को और भी सरल बनाया है।
सरकार द्वारा जारी की गई Services.india.gov.in वेबसाइट को “ऑल इन वन” कहा जा सकता है, क्योंकि इस राष्ट्रीय सरकार सेवा पोर्टल पर आपको सरकार के 13 हजार से भी अधिक कार्यों को करने की सुविधा मिलती है। इससे लोगों को भटकने की जरूरत नहीं होती।
अब एक ही वेबसाइट के माध्यम से केंद्र, राज्य, जिला, और स्थानीय स्तर पर दी जाने वाली सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध की जा सकती हैं। यहां पर आप अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, और अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों के लिए एक ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इससे सरकारी कार्यालयों में बार-बार जाने की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें– Fridge Rules: फ्रिज में रखी ये चीजें जहर से कम नहीं, खाने से पहले ये बातें जरूर जान लें
