Police Constable Recruitment 2023: अगर आप पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही ख़ुशी की बात है। अगर आप मध्य प्रदेश, बिहार या उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो आपके लिए पुलिस बनने का सुनहरा मौका है। इन तीनों राज्यों को मिलाकर लगभग 81 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। केवल उत्तर प्रदेश में 52000 से अधिक पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती होने वाली है। लगभग कई सालों बाद इतना अधिक पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली गई है। ऐसे में आप इस लेख को अच्छे से अंत तक जरूर पढ़ें। इसमें आपको योग्यता, भर्ती की संख्या और कई महत्वपूर्ण बातें बताई जाएंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 (UP Police Constable Recruitment 2023)
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के पदों पर 52699 खाली पदों की भर्ती होने वाली है। यह उत्तर प्रदेश स्टेट पुलिस के इतिहास में पहली बार होगा जब इतने अधिक पदों पर शिक्षक भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से संबंधित सूचना 15 जुलाई तक प्रकाशित की जाएगी। अनुमान है कि यह परीक्षा 2023 के अंत तक आयोजित की जाएगी। इस कॉन्स्टेबल पद के लिए योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास निर्धारित की गई है।
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 (Bihar Police Constable Recruitment 2023)
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जो भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे लोग csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि कि आवेदन 20 जून 2023 से ही शुरू हो चुका है। बिहार में टोटल 21391 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें विभिन्न पदों का विभाजन इस प्रकार किया गया है-
- GEN- 8556 पद
- EWS- 2140 पद
- SC- 3400 पद
- ST- 228 पद
- EBC- 3842 पद
- BC- 2570 पद
- Woman BC- 655 पद
ये भी पढ़ें- गांव वालों के लिए यह बिजनेस वरदान है, कमाई एक लाख महीना
बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए योग्यता
बिहार पुलिस के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उन्हें 12वीं पास होना चाहिए। अगर उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो सभी उम्मीदवारों की उम्र 1 अगस्त 2023 को कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। और इसके साथ साथ आरक्षित वर्ग के आवेदकों को सरकार नियमानुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती (Madhya Pradesh Police Constable Recruitment 2023)
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पुलिस कांस्टेबल के कुल 7090 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जून से शुरू हो चुकी है। सशस्त्र बल जनरल ड्यूटी (जीडी) कॉन्स्टेबल के लिए 2646 एवं जीडी कांस्टेबल के लिए 4444 पद खाली हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे लोग esb.mp.gov.in पर जाकर 10 जुलाई 2023 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं क्योंकि इस भर्ती की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा 12 वर्ष 2023 की जाएगी।
आवश्यक योग्यता (MP Police Constable Recruitment Education Qualification)
जीडी पद के लिए आपको मध्य प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं (आरक्षित वर्ग के लिए) 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। लेकिन रेडियो ऑपरेटर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्था या आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल और हार्डवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर, टेलीकम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से इंजीनियर की डिग्री होनी चाहिए तभी आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा (MP Police Constable Recruitment Age Limit)
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु 10 जुलाई 2023 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 36 वर्ष एवं महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 41 वर्ष होनी चाहिए। सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार की योजना के अनुसार छूट दी जाएगी जो कि नियमानुसार होगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन एक बार जरूर चेक करें।
ये भी पढ़ें- कम लागत वाली इन चार बिज़नेस में से कोई एक कर लीजिये, बैठे-बैठे कमाएंगे 50 हजार महीना