Small Business Idea: गर्मी में हर दिन हजारों कमाने का मौका, इन बिज़नेस को करें शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Small Business Idea: दोस्तों अगर आप गर्मी के मौसम में बिना किसी बड़े निवेश के हर दिन 1000 से अधिक रुपए कमाना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में ऐसे ही तीन बेहतरीन बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं जिसको शुरू करके आप हर महीने आराम से 30,000 से अधिक कमा सकते हैं। इन बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बहुत अधिक इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता नहीं है। तो दोस्तों चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। 

बर्फ के गोले का Business Idea

गर्मी के मौसम में सबसे आसान और यूनिक बिजनेस बर्फ के गोले का बिजनेस है। इसमें बहुत अधिक लागत की आवश्यकता नहीं होती है। आप इसे 4-5 हजार रुपए में शुरू कर सकते हैं। गर्मी के सीजन में लोग प्यास बुझाने के लिए ठंडा शरबत, ठंडा पानी, आइसक्रीम और बर्फ का गोला खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप  बर्फ के गोले का बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको काफी लाभ होगा।  क्योंकि गर्मी के मौसम में इसका काफी डिमांड है रहता है। 

इसे बनाने के लिए आपको बहुत बड़ी मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे एक गिलास के मदद से बना सकते हैं। सबसे पहले आपको कुटी हुई बर्फ को एक गिलास में डालना है फिर उसको धीरे-धीरे दबाकर उसमें एक लकड़ी की स्टिक डाल देनी है। और फिर स्टिक को घुमा कर उसे बाहर निकाल देना है। निकालने के बाद आप उस पर रोज सिरप और ऑरेंज स्क्वैश जैसे कलर फ्लेवर डाल दीजिए जिससे कि बर्फ का गोला काफी अच्छा लगेगा। इस तरह से आपका बर्फ का गोला तैयार हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें- इस छोटे से बिज़नेस से कमाये हर दिन 2000 रूपये 100 % गारन्टी

मिट्टी के बर्तन से कमाए लाखों 

दोस्तों मिट्टी के बर्तन का डिमांड गर्मी के मौसम में कितना ज्यादा होता है। आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। मिट्टी का बर्तन गांव में तो मिल जाता है लेकिन अगर शहर की बात की जाए तो शहर में मिट्टी का बर्तन खासकर स्टाइलिश बर्तन मिलना बहुत मुश्किल है। गर्मी के सीजन में अक्सर शहर के लोग पानी को ठंडा रखने के लिए फ्रिज के साथ-साथ मिट्टी के बर्तन में भी रखना पसंद करते हैं क्योंकि मिट्टी के बर्तन में रखा पानी काफी लंबे समय तक रहता है और इसे पीने पर किसी प्रकार का सेहत को नुकसान भी नहीं होता है इसलिए शहर में मिट्टी के बर्तन का बहुत ज्यादा डिमांड रहता है। अगर आप इसका बिजनेस शुरू करते हैं तो मैं आपको हंड्रेड परसेंट गारंटी दे सकता हूं कि आप महीने के 50 से 60 हजार आराम से कमा सकते हैं। 

कूलर और फ्रीज रिपेयरिंग का Business

गर्मी के सीजन में हर घर में कूलर और फ्रिज का उपयोग होने लगता है। ऐसे में बहुत से लोगों का पुराना कूलर और फ्रिज ख़राब हो गया होता है जिसको रिपेयरिंग करने की जरूरत होती है।  इसलिए अगर आप एक फ्रिज कूलर रिपेयरिंग की दुकान खोलते हैं तो इसमें आपको केवल एक सीजन में लाखों रुपए का मुनाफा हो सकता है और जैसे-जैसे आपके दुकान की प्रसिद्धि बढ़ती जाएगी आपकी इनकम और अधिक हो जाएगी। इसीलिए इस बिजनेस को भी शुरू करने के बारे में आप सोच सकते हैं। 

निष्कर्ष: दोस्तों आप इन तीनों बिजनेस में से कोई एक बिजनेस अपने इनकम और सुविधा के अनुसार शुरू कर सकते हैं। आपको इन बिजनेस में से कोई एक बिजनेस शुरू करने पर काफी फायदा होगा क्योंकि इनका गर्मी के सीजन में बहुत ज्यादा डिमांड होता है। 

ये भी पढ़ें- बिना पढ़े लिखे लोग भी इस बिजनेस से कमा रहे हैं 50000 महीना, आप भी ऐसे करें शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now