Greater Noida News: बागेश्वर दरबार में लड़की को उठाकर रेलिंग के पार फेंक दिया, सेवादार की वीडियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Greater Noida News: पिछले 2 दिनों से बागेश्वर धाम दरबार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की को सेवादार द्वारा रेलिंग पार फेका जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि इस तरीके से किसी महिला को उठाकर नहीं फेकना चाहिए।

और साथ ही साथ कई लोग कह रहे हैं कि सेवादार बहुत समय से लोगों को सही जगह बैठाने की कोशिश कर रहा था लेकिन कई महिलाएं जबरजस्ती रेलिंग पार कर रही थी। जिससे परेशान होकर सेवादार ने महिला को रेलिंग के पार उस पार रख दिया। आपको बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद उस सेवादार को जिसने महिला को उठाकर रेलिंग के पार फेका था, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गयी है। 

लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। जितना वीडियो रिकॉर्ड किया गया है उसके हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो यह साफ दिखता है कि सेवादार ने महिला को उठाकर रेलिंग पार फेका है। जिसके कारण लोग सेवादार के इस हरकत से काफी ज्यादा गुस्सा हैं और मांग कर रहे हैं कि सेवादार के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति किसी महिला के साथ ऐसी हरकत करने के बारे में ना सोचे। 

ये भी पढ़ें- Seema Haider News: सचिन की पत्नी पाकिस्तानी जासूस है? सीमा ने खुद बताई पूरी सच्चाई 

वहां पर पुलिस भी थी मौजूद 

आपको बता दें कि जब यह घटना हुयी तो वहां पर आस-पास सैकड़ों लोग थे। और जिस समय सेवादार महिला को उठाकर रेलिंग के पार फेंक रहा था तो उसके पीछे बगल में ही एक पुलिसकर्मी भी खड़ा था। लेकिन पुलिसकर्मी केवल दर्शक बनकर यह घटना चुपचाप देख रहा था। और पुलिस ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। जब वीडियो वायरल हो गया तो लोग सोशल मीडिया पर यह सवाल पूछ रहे हैं कि उस पुलिसकर्मी को एक बार रोकने की कोशिश जरूर करनी चाहिए थी। 

इस घटना के बाद अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यह घटना 12 जुलाई की है। जब पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार Greater Noida में लगा था। लोगों का दावा है कि इस घटना के दौरान दरबार में 5 लाख से अधिक लोगों की भीड़ थी। जिसे संभालना मुश्किल हो रहा था। अधिक भीड़ होने के कारण धीरेन्द्र शास्त्री जी ने दरबार को जल्द ही समाप्त कर दिया। और लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग शांति बनाये रखें। 

ये भी पढ़ें- 2023 में नौकरी पाना है तो सभी लड़के-लड़कियां इस स्किल को जरूर सीख ले, 100 परसेंट मिलेगी सफलता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now